सिरसिया में Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन

सिरसिया में Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन

गिरिडीह। सिरसिया ब्लॉक रोड स्थित Shreeja’s Coaching Campus का विधिवत फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में संस्थान के डायरेक्टर रंजन कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता मनीष कुमार वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा संदीप देव समेत कई गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित थे। अतिथियों ने संस्थान के शुभारंभ पर डायरेक्टर रंजन कुमार वर्मा को शुभकामनाएं दीं।

संस्थान में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों की पढ़ाई तथा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित की विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यहां CBSE, ICSE एवं JAC बोर्ड के विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ऐसे संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं डायरेक्टर रंजन कुमार वर्मा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना है। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से संस्थान से जुड़कर इसका लाभ उठाने की अपील की।