सिरमाडीह में महिला की गला रेतकर हत्या, पारिवारिक विवाद और कथित प्रेम प्रसंग की चर्चा

इसी औरत के साथ था ससुर का नाजायज संबंध बहू के साथ मिलकर ससुर ने की अपनी पत्नी की हत्या प्रेम प्रसंग का था मामला

सिरमाडीह में महिला की गला रेतकर हत्या, कथित पारिवारिक विवाद और प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

बिरनी/भरकट्टा, संवाददाता।

भरकट्टा ओपी क्षेत्र के केशोडीह पंचायत अंतर्गत सिरमाडीह गांव में शनिवार को 55 वर्षीय कुलसी देवी की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका कुलसी देवी, पति दौलत साव, पिछले लगभग पांच वर्षों से लकवा से पीड़ित बताई जा रही थीं। ग्रामीणों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि दौलत साव का अपने ही छोटे पुत्रवधू के साथ कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि मृतका के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी और उन्हें पर्याप्त भोजन तक नहीं दिया जाता था। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मौके पर केशोडीह मुखिया के.के. वर्मा, मनकडीहा मुखिया निरंजन कुमार, जिला परिषद सदस्य रामधनी वर्मा, महेंद्र ठाकुर, कैलाश साव, पंचायत समिति सदस्य कामेश्वर मंडल, भीम मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।

नोट : समाचार में प्रेम प्रसंग, मारपीट एवं अन्य आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं। इनकी पुष्टि पुलिस जांच एवं आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।