SIR को लेकर झामुमो गंभीर, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने SIR को लेकर शुक्रवार को सर्किट हाउस गिरिडीह में बैठक आयोजित करके सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्टी SIR विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गंभीर है। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि गिरिडीह जिला में एक भी मतदाता छुटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए टू बीएलओ से सामंजस्य स्थापित करके घर घर जाकर सभी मतदाताओं का मैपिंग करवाना सुनिश्चित करें। सभी प्रखंड और नगर कमेटी को निर्देश दिया गया कि शीघ्र अपने अपने प्रखंड व नगर में बीएलए टू का बैठक आयोजित करें। बीएलए टू अपने बूथ के बीएलओ से सम्पर्क कर अनमैप्ड मतदाता सूची प्राप्त करें। पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिन मतदाताओं के नाम में जो विसंगतियां हैं उन मतदाताओं से संपर्क कर शीघ्र विसंगतियों को दूर करने का कार्य करें। जिला अध्यक्ष ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण में बीएलए टू और बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। दोनों को घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर त्रुटियों का निराकरण करना है। कहा कि SIR में राजनीतिक दलों की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बीएलए को बल्क में आवेदन जमा करने की इजाजत दी है। बीएलए अपने बीएलओ को हर दिन 50 आवेदन जमा कर सकेंगे। झामुमो के वरिष्ठ नेता व जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि दो महीने चलने वाले SIR के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर कार्य करने की जरूरत है। जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु और शाहनवाज अंसारी ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मदद करने के लिए झामुमो कार्यकर्ता तैयार हैं। दस्तावेजों में त्रुटियों का निराकरण हेतु मतदाताओं को जागरूक भी किया जाएगा। जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी 14 जून को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा जिले के सभी 2586 बूथों के बीएलए टू को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पहले सभी प्रखंडों में और नगर निगम क्षेत्र में प्रखंड और नगर अध्यक्ष को बीएलए टू के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश जारी किया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय कमेटी के सदस्य दिलीप मंडल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, जिला उपाध्यक्ष नूर अहमद, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, दिलीप रजक, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, प्रमिला कुमारी, प्रधान मुर्मू, झारखंड छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय कुमार, रौशन झा, शब्बीर अंसारी, भैरव वर्मा, मेहताब मिर्जा, प्रकाश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

You may have missed