मनातू प्रखंड परिसर में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, 150 पौधों का हुआ वितरण
मनातू प्रखंड परिसर में मनाया गया धूमधाम से विश्व पर्यावरण दिवस।
लगाए गए पांच पौधे सहित ग्रामीणों के बिच 150 सौ पौधे का किया गया वितरण।
मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट
मनातू (पलामू)पलामू जिले के मनातू प्रखंड कार्यालय के परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता संयुक्त ग्राम सभा मंच मनातू प्रयोजक महिला समग्र उत्थान समिति डालटनगंज के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस आयोजित की गई थी।इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के परिसर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।जिसमें निम्न प्रजातियां के पांच पौधे लगाए गए और डेढ़ सौ पौधे ग्रामीणों के बीच वितरण की गई।जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली के लिए जन भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मदन कुमार सुमन ने प्राकृतिक संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।उन्होंने कहा कि जिस मिट्टी में हम जन्म लेते हैं।और जिस वातावरण में जीवन जीते हैं।उसकी रक्षा करना हम सभी लोगों का नैतिक कर्तव्य है।जिप सदस्य प्रदीप कुमार चावला ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल का भी संकल्प लें।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण जलवायु संतुलन और स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण को आवश्यक बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते हैं।बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने प्रदूषण घटाने और भावि पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में उपस्थित थाना प्रभारी विक्की कुमार,एएसआई हरेश यादव, बाबूलाल यादव,भाजपा नेता अनिल कुमार यादव,विष्णु देव यादव,समाजसेवी वीरेंद्र सिंह यादव,मंझौली पंचायत के मुखिया पति सह प्रखंड के पूर्व विसूत्री अध्यक्ष उमेश प्रसाद साहू,सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


