सिलदिलीया से बाजार तक कीचड़ ही कीचड़, न स्कूल सुरक्षित न बाजार ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

तरहसी प्रखंड के सोनपुरा पंचायत अंतर्गत सिलदिलीया कला, कोशियारा और अमोल गांव से बाजार तक जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और जलजमाव की समस्या ने आमजन का जीवन दूभर कर दिया है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के मौसम में यह सड़क कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे न केवल स्कूली बच्चों को बल्कि आम ग्रामीणों को भी आवागमन में काफी परेशानी होती है। हालात यह हैं कि कई बच्चों ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है और ग्रामीण जरूरी कामों के लिए बाजार जाने से कतराने लगे हैं।
स्थानीय प्रशासन से की गई मांग
ग्रामीणों ने कई बार संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।