सिएसपी संचालक की बहादुरी से टला लूट कांड ,पुलिस कर रही है अपराधियों की छान बिन।
छतरपुर थाना क्षेत्र के महेंद्रा पेट्रोल पम्प के पास मिनी बैंक मे अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट के घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया लेकिन सीएसपी संचालक की बहादुरी से घटना टला।
यह घटना बीते शाम की है जब सीएसपी संचालक मिथिलेश यादव अपना बैंक बन्द करके घर जाने वाले थे उसके पहले ही दो अपराधियों ने बैंक मे देसी कट्टा लेकर धावा बोल दिया ।संचालक मिथिलेश यादव ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए अपराधी के हांथ से देसी कट्टा छीन लिया वैसे ही अपराधियों मे संचालक का मोबाइल छीन कर स्कूटी पर सवार होकर भागने लगे ।इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दिया गया ।पुलिस ने मौके पर पहुंच आस – पास की कई जगह के सिसिटीवी कैमरा का फुटेज देख कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छान बिन कर रही है।थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने कहा की जल्द ही अपराधियों को गिरफ्त मे लिया जायेगा ।पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ।सीएसपी संचालक मे इस घटना को लेकर छतरपुर थाना मे लिखित आवेदन जमा कर दिए है।इस घटना से आस पास के ब्यवसाई काफी दहसत मे है।

