शरीर की ऊर्जा बढ़ाता है योग : डॉ. पातंजली केशरी

शरीर की ऊर्जा बढ़ाता है योग : डॉक्टर पातंजली
आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में मना योग दिवस
गढ़वा । एकल अभियान के गढ़वा जिला अंतर्गत सभी 211 विद्यालयों में विश्व योग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर शहर के समाहरणालय के समीप अवस्थित आरपी नर्सिंग कॉलेज में अभियान गढ़वा के अंचल अध्यक्ष डॉक्टर पातंजली केशरी के नेतृत्व में 200 से अधिक महिला – पुरुषों ने योगाभ्यास किया ।
इस अवसर पर अंचल अध्यक्ष डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों बंशीधर नगर, रंका, मेराल, चिनिया, बिशनपुरा, रमकंडा, डंडई, मझिआंव सहित अन्य जगहों पर एकल विद्यालय में लोगों ने योगाभ्यास किया । सभी लोगों ने अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया है । उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है और लचीलापन बढ़ता है । योग मनुष्य को डिप्रेशन से लड़ने में मदद करने के साथ एकाग्रता बढ़ाता है । निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ता है । फेफड़ा मजबूत होता है । प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है । उन्होंने सभी लोगों से योगाभ्यास कर लाभ लेने की बात कही । अपने भीतर की ऊर्जा बढ़ाने का सहज माध्यम योग है । योग से अभिव्यक्ति और विचारों में खुलापन आता है । इससे मन में विश्वास और दृढ़ता बढ़ती है । योग शिक्षक बंशीधर प्रसाद ने सबों को योग कराया ।
मौके पर जिला प्रचार प्रमुख यशवंत कुमार मिश्रा, एकल अभियान प्रमुख जितेंद्र यादव, जिला समन्वयक मुरली श्याम तिवारी, पार्वती सिंह, कृष्णानंद दुबे, अरविंद तिवारी, मीना केशरी, संध्या देवी, पार्वती देवी, अंशु कांस्यकार, राहुल कुमार गुप्ता सहित कल्याणपुर पंचायत के काफी संख्या में ग्रामीण महिला और पुरुष उपस्थित थे ।