श्री श्री आदि दुर्गा मंडप बड़की मैया में भव्य भंडारे का आयोजन, हज़ारों लोगों ने खाया भंडारे का प्रसाद
श्री श्री आदि दुर्गा मंडप बड़की मैया में भव्य भंडारे का आयोजन, हज़ारों लोगों ने खाया भंडारे का प्रसाद
दुर्गा पूजा के समापन के बाद शहर के गांधी चौक स्थित श्री श्री आदि दुर्गा मंडप बड़की मैया में भंडारे का आयोजन किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
बताया गया कि हर वर्ष पूजा के बाद भव्य भंडारा का आयोजन होता है। जिसमें खिचड़ी और खीर का भोग लगाया जाता है। फिर भंडारा का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया जाता है। यहां भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने के लिए शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु पहुंचते है।
मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, सचिव रवि पिलानिया, कोषाध्यक्ष विजय पिलानिया, अभिषेक स्वर्णकार, सचिन, आकाश सिंह, सिद्धान्त सिंघानिया, कृतिक यादव, रवि कुमार राम, हर्षित शर्मा, आकाश, राजवीर आदि लोगों का भंडारा संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

