हर साल की भांति इस साल भी सतबरवा मेलाटांड़ में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी

0
89b121d2-57df-4e07-84f3-73f73eeafb13 (1)

पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड में श्री राम सेना संघ सतबरवा मेलाटाड़ पलामू के द्वारा हर साल की भांति इस बार भी गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाया जा रहा है,
वहीं पर आज पांकी विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी जितेंद्र पासवान ने पूजा स्थल पर आकर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि
गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है,
यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है, पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था।गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। सनातन शास्त्रों के अनुसार इसी दिन रिद्धि सिद्धि के दाता, विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। प्रत्येक शुभ और मांगलिक कार्यों में सर्वप्रथम गणेश जी को पूजा जाता हैं। गणेश जी को प्रथम पूज्य देव कहा गया है। श्री गणेश जी सुख समृद्धि दाता भी है,
इनकी कृपा से परिवार पर आने वाले संकट और विध्न दूर हो जाते हैं।
कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुँचते रहे है।
नौ दिन बाद गानों और बाजों के साथ गणेश प्रतिमा को किसी तालाब, महासागर इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है। गणेशजी को लंबोदर के नाम से भी जाना जाता है ।

मौके पर कमेटी के मुख्य रूप से टिकुं विश्वकर्मा, टिंक,आनंद गुप्ता, सोनू गुप्ता,रितिक गुप्ता, दिनेश विश्वकर्मा,विक्कू गुप्ता अन्य सदस्य की उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *