श्राद्ध कर्म में मुखिया ने बढ़ाया मदद का हाथ, जरूरतमंद परिवार को दिया सहयोग
श्राद्ध कर्म के लिए मुखिया ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, खाद्य सामग्री व नगद राशि की मदद
केतार प्रखंड क्षेत्र के मुकुंदपुर पंचायत अंतर्गत बक्शीपुर दक्षिण टोला निवासी मटुकी राम की पत्नी एवं विष्णु देव राम तथा प्रमोद राम की माता का गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के समक्ष श्राद्ध कर्म संपन्न कराने में कठिनाई को देखते हुए मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया मुंगा साह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर खाद्य सामग्री एवं नगद सहयोग राशि प्रदान की।
इस दौरान मुखिया मुंगा साह ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज में शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों में शामिल होना महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी परिवार पर दुख का पहाड़ टूटे तो जनप्रतिनिधि होने के नाते उनके घर पहुंचकर उनका दुःख बांटना और यथासंभव सहयोग करना सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की मदद करना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है।
मुखिया के इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में मिला सहयोग शोकाकुल परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होता है।

