मां चतुर्भुजी शक्तिपीठ पहुंचे जिला न्यायाधीश, पूजा-अर्चना के बाद समिति ने किया सम्मानित
मां चतुर्भुजी शक्तिपीठ में पहुंचे जिला न्यायाधीशों का हुआ सम्मान
केतार। गढ़वा जिले के महिला कोर्ट के प्रिंसिपल जज मनोज कुमार झा, जिला जज-2 प्रभात कुमार एवं जिला जज-4 आशुतोष पांडेय ने रविवार को केतार स्थित सुप्रसिद्ध मां चतुर्भुजी शक्तिपीठ पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
दर्शन-पूजन के उपरांत मंदिर विकास समिति की ओर से उपाध्यक्ष निशांत निश्राम, सचिव हेमंत पाठक, कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद एवं संरक्षक रामविचार साहू ने सभी न्यायाधीशों का मां भगवती की तस्वीर एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने शक्तिपीठ के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी दी। न्यायाधीशों ने मंदिर की व्यवस्था की सराहना करते हुए समिति के प्रयासों की प्रशंसा की तथा मां चतुर्भुजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मौके पर मंदिर विकास समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

