शख्स ने खुद को डिप्टी कलेक्टर बताकर दिखाया धौंस, महिला प्राचार्य के साथ करने लगा ऐसी हरकतें

0
Untitled

शख्स ने खुद को डिप्टी कलेक्टर बताकर दिखाया धौंस, महिला प्राचार्य के साथ करने लगा ऐसी हरकतें,

 

जशपुर। खुद को डिप्टी कलेक्टर होने का धौंस दिखाते हुए प्राचार्य के साथ अमर्यादित व्यवहार करने एवं धमकी देकर फरार रहने वाले आरोपी रवि शंकर मिश्रा को जिले के सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में 13/04/2023 को सिटी कोतवाली अंतर्गत एक स्कूल की महिला प्राचार्य ने थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने विद्यालय में शिक्षकों की मीटिंग ले रही थी, इस मामले में रवि शंकर मिश्रा के साथ रही साथी शिक्षिका शामिल थी। प्राचार्य को अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना जानते हुए भी आरोपियों के द्वारा वारदात को अंजाम दिया। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध जशपुर थाने में एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वहीं प्रकरण का दूसरा आरोपी रवि शंकर मिश्रा फरार था, । पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध को घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी रवि शंकर मिश्रा उम्र 37 साल निवासी रूकारोड़ सालिनी हाॅस्टिपल के पास ओरमांझी जिला रांची (झारखंड) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *