संत रविदास जी की जयती एव प्रतीमा स्थापना धूम धाम से किया गया_ संदीप सरकार

0
1a945723-dd8e-4e0c-a858-c76438962303

संत रविदास जी की जयती एव प्रतीमा स्थापना धूम धाम से किया गया_ संदीप सरकार

पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत कचनपुर पंचायत के सवर्ण भूमि अंबेडकर नगर में बड़े धूम धाम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी जयंती समारोह मनाई गई। साथ ही प्रतिमा भी स्थापित की गई।

कार्यक्रम के शुभारंभ फीता काट कर एव दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि रामलाल जी पूर्व DSP, विशिष्ट अतिथि संदीप सरकार, अध्यक्ष युवा एकता मंच छतरपुर पाटन, अतिथि, शत्रुघन कुमार शत्रु, अध्यक्ष झारखंड क्रांति मंच, रवींद्र राम मुखिया चराई, रामप्रसाद बौद्ध, डॉक्टर, बसंत ज्योति, डॉक्टर प्रियदर्शी जी, रामजी बौद्ध, डॉक्टर अजय कुमार, कचनपुर मुखिया सरस्वती देवी, समाज सेवी रामजन्म राम , डॉक्टर अशोक यादव, सुनील यादव एवं अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
सवर्ण भूमि की विशेषताएं यह है कि ग्रामीणों की इस मातृभूमि, संत शिरोमणि रविदास जी के साथ-साथ बाबा साहब अम्बेडकर जी, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, ललाई सिंह यादव सहित अन्य कई महापुरुषों का प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय ली गई है।
मौके पर युवा एकता मंच अध्यक्ष संदीप सरकार के द्वारा संबोधन में बताया गया कि महापुरुष हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है, और हमारे युवा साथी को उनकी विचार धारा पर चलाना चाहिए।
आज की कार्यक्रम में शुकुल यादव, लक्ष्मण राम ,डॉक्टर संजय , डॉ विश्वनाथ राम, अरुण कुमार , सुनील यादव, राम प्रवेश राम , जहरी देवी, मंजू देवी, रोना देवी , अंजू देवी सहित सैकड़ों को संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *