शिवम क्लिनिक के रक्तदान शिविर में 46 यूनिट रक्त संग्रह, जरूरतमंदों के लिए बनी उम्मीद

मकतपुर स्थित शिवम क्लिनिक में गुरुवार को आयोजित रक्तदान शिविर ने मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर चिकित्सकों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। शिविर में कुल 46 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में डॉ. एसके सिंह, डॉ. इंदिरा सिंह, डॉ. साकेत कुमार, डॉ. स्मिता कुमारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रेखा कुमारी, रेड क्रॉस के पूर्व चेयरमैन मदन लाल विश्वकर्मा तथा ब्लड बैंक के डॉ. सोहेल अख्तर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने बताया कि क्लिनिक द्वारा हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। ऐसे प्रयास थैलेसीमिया मरीजों और आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।