शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने पांच शिक्षकों को किया सम्मानित
शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने पांच शिक्षकों को किया सम्मानित
गिरिडीह। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट की ओर से किरण पब्लिक स्कूल के पांच वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल और पौधे देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाते हैं। माता-पिता जन्म देते हैं, जबकि शिक्षक बच्चों को अच्छा इंसान बनाकर सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वह अपने सभी गुरुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। क्लब अध्यक्ष लायन राहुल वर्मन ने कहा कि जीवन में मिली सफलता के पीछे शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि जीवन के संघर्षों से लड़ना और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना शिक्षक ही सिखाते हैं। वहीं स्कूल चेयरमैन अशोक कुमार सिंह और निदेशक राजीव कुमार सिंह ने शिक्षकों के सम्मान को क्लब की सराहनीय पहल बताते हुए लायंस क्लब की प्रशंसा की।
सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान पाकर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, लायन गौतम सागर, लायन अवनीश अंशु, लायन शत्रुघ्न सिंह सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।

