शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षको को पौधा देकर सम्मानित किया गया

-शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षको को पौधा देकर सम्मानित किया गया।

मेदिनीनगर मे वरिष्ठ नागरिक मंच, पलामू द्वारा वृक्षारोपण एवं जल संचयन अभियान के तहत शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीयकृत ब्राह्मण +2 उच्च विद्यालय, मेदिनीनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों को पौधा एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षक समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक करना था। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और जल संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह), अनिमेष जी, जय शंकर जी, विकास सिंह, गोपाल जी, दीपक जी, कुणाल जी, बबलू जी, चंदन जी, विनोद जी, बबलू दुबे, जितेंद्र जी, विद्यालय के प्राचार्य सतीश दुबे जी एवं हरिवंश प्रभात जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान और प्रकृति का संरक्षण, दोनों ही समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक हैं।