शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा — विधानसभा में अंतिम दर्शन, राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित

झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर आज रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए झारखंड विधानसभा परिसर ले जाया गया। ज्ञात हो कि रामदास सोरेन का निधन कल दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हो गया था