झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को देखते हुए दिल्ली एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्री बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े। इससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

