“शिक्षा की रोशनी फैला रही मिशन समृद्धि: वंचितों को मिल रही नई दिशा”

मिशन समृद्धि संस्था द्वारा संचालित नि:शुल्क चल रहे समृद्धि की पाठशाला में बच्चों का सर्वांगीण विकास धीरे ही सही, हो रहा है। आसान नहीं इन बच्चों को सही मार्ग पर लाना और साक्षर बनाना।डालटनगंज के कचरवा टोला और पांकी रोड जनकपुरी में समृद्धि की पाठशाला करीब नौ वर्षों से चल रहा है। अम्बेडकर नगर और रजवाडीह च्यांकि रोड में अभी सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है क्योंकि इन जगहों पर फिलहाल बरसात के मौसम में पाठशाला चलाने में कठिनाई है।लेकिन बहुत जल्द सब ठीक हो जाऐगा।इन सभी जगहों में विशेषरूप से कचरवा टोला में वंचित वर्गों के बीच शिक्षा देना असंभव था। लेकिन समृद्धि टीम यहाँ परिश्रम के बल पर कम से कम जहाँ शिक्षा के नाम पर पूरा अंधेरा था वहाँ अब रोशनी आने लगा।वहाँ अभिभावक जिन्हें इन सब में कोई दिलचस्पी नहीं थी। अब वे पढ़ाई का महत्व समझने लगे। इसका पूरा श्रेय मिशन समृद्धि संस्था को जाता है। अच्छे इंसान बनने और बनाने में सिर्फ किताबी ज्ञान का होना काफी नहीं है।इसके लिए नैतिकता का ज्ञान सबसे जरूरी है। नैतिक ज्ञान हमें एक व्यवहार कुशल नागरिक बनने में मदद करता है।अधिकांश युवाओं में इसकी बहुत कमी है और यह कमी समाज को कुंठित कर देता है। आरम्भ से ही बच्चों में नैतिकता की शिक्षा का बीजारोपण होना चाहिए ताकि जब वे बड़ें हों तो उन्हें सही गलत की समझदारी स्वयं हो।समाज सुंदर शिक्षित होगा तो राष्ट्र हमारा मजबूत होगा।इसके लिए सभी वर्गों के बच्चों को शिक्षित होना जरूरी है। वंचित वर्गों के बच्चों को सही मार्ग पर लाना होगा। मिशन समृद्धि संस्था की नि:स्वार्थ सेवा इस क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। नागरिकों का योगदान मिलने से बच्चों को पाठ्य और खाद्य सामग्री उपलब्ध हो जाती है। आदरनीय नागरिकों का आभार। इस क्षेत्र में वीणा राज रंजीता ममता बैजन्ती गुप्ताआशा शर्मा शालिनी श्रीवास्तव संध्या शेखर आदि सभी सदस्यों का कम अधिक योगदान रहता है तभी पाठशाला चलता है