खतरों के खिलाड़ी 15’ के विजेता बने अविनाश मिश्रा, जीते 20 लाख और कार
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन का विजेता घोषित हो चुका है। पॉपुलर एक्टर अविनाश मिश्रा के सिर शो का ताज सजा है। फिनाले स्टंट में उन्होंने ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। अविनाश को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, यूरोप घूमने का मौका और एक कार भी मिली है। इस सीजन में शो में हिस्सा लेने वाले हर कंटेस्टेंट को एक बाइक भी दी गई।

