सेना व शहीदों के सम्मान में पांकी में निकली तिरंगा यात्रा
सेना व शहीदों के सम्मान में पांकी में निकली तिरंगा यात्रा
पांकी प्रखंड के मुख्य बाजार रोड स्थित भाजपा कार्यालय से सोमवार की सुबह सेना व शहीदों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने किया, वहीं कार्यक्रम में विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय तिवारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडे , लोहरसी मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत भाजपा कार्यालय से की गई इस दौरान लोग हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय के जोरदार नारे लगाते हुए श्री राम जानकी मंदिर व भगत सिंह चौक होते कर्पूरी ठाकुर चौक पहुंचे जहां संबोधन
