सदर सीओ पर भ्रष्टाचार की जांच में शिथिलता कर रहे जांच टीम –भाकपा

सदर सीओ पर भ्रष्टाचार की जांच में शिथिलता कर रहे जांच टीम –भाकपा

दुध के अगोरी बिलार के हाथ में जनता में फैल रहा अविश्वास –रूचिर तिवारी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने ब्यान प्रकाशित कर कहा कि सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा के करप्शन के जांच में तेजी लाने का आग्रह किया है श्री तिवारी ने कहा कि सदर अंचलाधिकारी ने एन एच 75 में अधिग्रहित भूमि म्यूटेशन एवं एल पीसी में करोड़ों रुपया का उगाही करके अपने रिश्तेदार ,नातेदार एवं अन्य लोगों के नाम से संपत्ति अर्जित किया है जिस पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा हुआ है लेकिन अभी तक इस पर जांच शुरू भी नहीं हुआ उपायुक्त के द्वारा जो जांच टीम का गठन किया गया वह जांच टीम अभी तक इस पर कोई कार्य नहीं कर रहा है जिस से आम जनता के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है एवं जनमानस के बीच उदासीनता का माहौल है श्री तिवारी ने पत्र में कहा कि सदर अंचलाधिकारी जब तक अपने पद पर बैठे हुए हैं तब तक और उस दरमियान अगर उनका जांच होता है तो वह उस जांच को भी प्रभावित करेंगे एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराएगा ।ऐसी स्थिति में पलामू उपायुक्त को अंचलाधिकारी को सदर अंचलाधिकारी के प्रभाव से तत्काल मुक्त करना चाहिए तभी निष्पक्ष जांच हो पाएगी अन्यथा यह जांच टीम एक पुरानी कहावत है कि दूध के अगोरी बिलार को देने वाला चरितार्थ हो जाएगा।