सदर अचंल एवं प्रखंड कार्यालय में खत्म हो बिचौलियागिरी-रूचिर तिवारी
सदर अचंल एवं प्रखंड कार्यालय में खत्म हो बिचौलियागिरी-रूचिर तिवारी
आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने सदर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया साथ में सदर उप प्रमुख शीतल सिंह चेरों थे। निरीक्षण के क्रम में पाया कि अंचल एवं प्रखंड कार्यालय में चारों तरफ धांधली फैला हुआ है बिना बिचौलिया के कोई काम नहीं हो रहा है एवं आम जनता के पक्ष में कार्य करने के लिए मोटी रकम का उगाही किया जा रहा है नहीं देने पर आम जनता को दौड़ाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सदर उप प्रमुख शीतल सिंह चेरों के साथ जांच दल का गठन कर यह मांग करती है कि प्रत्येक राजस्व कर्मचारी नियमित रूप से अंचल कार्यालय में बैठे और वहीं पर बैठकर अपना काम करें। जन वितरण में समय से राशन मिले तथा यूनिट से कम राशन नहीं मिले। प्रत्येक राजस्व कर्मचारी को अपने आवंटित पंचायत भवन में सप्ताह में एक दिन बैठता अनिवार्य किया जाए। पंचायत सचिवालय में प्रज्ञा केंद्र के मनमानी पर रोक लगाया जाए। एवं प्रखंड कार्यालय में मिलने वाला लाभकारी योजना का लाभ आम जनता को सुचारू रूप से मिले। ऐसा नहीं होने पर आम जनता को गोलबंद करके सदर अंचल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जांच कमेटी में उमेश सिंह चेरों, सत्येंद्र सिंह, एस एन सिंह,नसीम राइन चंद्रशेखर तिवारी सहित कई लोग थे।
