संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने श्रद्धा से किया जितिया व्रत का पारण
संतान की सुख – समृद्धि, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर महिलाओं ने किया जितिया का व्रत पुर्ण।
बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
बरवाडीह। संतान की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर महिलाओं द्वारा रखा गया पवित्र जितिया व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। व्रत के पारण के अवसर पर बरवाडीह क्षेत्र की महिलाओं ने सुबह स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
महिलाओं ने सूर्यदेव की पूजा कर उन्हें अर्घ्य अर्पित किया और अपने संतान की लंबी उम्र एवं परिवार की सुख-शांति की कामना की। पूजा के बाद महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक अपने व्रत का पारण किया।
जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने पूरे नियम और श्रद्धा के साथ व्रत रखकर भगवान से अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।

