संत शिरोमणि रविदास जी की650 वी जयंती पर कलश वितरण कार्यक्रम – मनोज सिंह
संत शिरोमणि रविदास जी की650 वी जयंती पर कलश वितरण कार्यक्रम – मनोज सिंह ।
मेदिनीनगर। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर सुदना, शिव शक्ति धाम मेदिनीनगर में कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महान संत एवं समाज सुधारक थे उनके दिए हुए विचार आज भी प्रासंगिक है और उन्होंने समाज को एवं हिंदू संस्कृति को दिशा देने का काम किया हम सबों के लिए पूजनीय एवं प्रेरणादाई है । इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व सांसद घूरन राम जी ने कहा की संत रविदास सदियों तक हम सबों को प्रेरित करते रहे हैं और उनके आदर्श विचार आगे आने वाले सैकड़ो सालों तक समाज एवं देश के लोगों को दिशा देने का काम करेंगे । जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि आज के समय में संत शिरोमणि रविदास जी का विचार और भी प्रासंगिक है और हम सभी लोगों को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है । इस अवसर पर बोलते हुए श्याम नारायण दुबे जी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी न केवल संत थे बल्कि समाज सुधारक एवं दार्शनिक थे उनके विचार सदियों सदियों तक हमारे समाज एवं देश को दिशा देने का काम किया है । प्रभात कुमार ने कहा कि मीराबाई उनकी शिष्य रही है यह बात प्रमाणित करता है कि समाज के सभी वर्गों में उनके अनुयाई एवं विचारों को मानने वाले लोगों का संख्या रहा है । और आगे आने वाला समय में भी समाज को जोड़ने में संत परंपरा को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है उनके शिष्यों की बड़ी संख्या रही है । पुष्पा देवी ने कहा इशांत शिरोमणि रविदास जी हम सबों के प्रेरणा स्रोत हैं और समाज को बढ़ने में और भाईचारा को बढ़ाने में उनका अमूल्य योगदान रहा है ।
कार्यक्रम के माध्यम से पलामू जिले के विभिन्न मंडलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं कलश यात्राओं को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं को कलश वितरित किए गए तथा जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अजय तिवारी , विजयानंद पाठक, रविंद्र सिंह विजय ठाकुर, रूपा सिंह , जितेंद्र तिवारी , लवली गुप्ता , अरविंद सिंह प्रियरंजन शर्मा सतीश पासवान , विजय कुशवाहा , स्वेतांक गर्ग , मंजू गुप्ता, चतुर्गुण राम, शुभम प्रसाद ,बबन राम राजीव रंजन साधु माझी सरवन गुप्ता

