पांकी के तेतराई में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

पांकी के तेतराई में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

पांकी
पांकी प्रखंड के तेतराई स्थित डॉ. अंबेडकर उच्च विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार की शाम नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन तेतराई पंचायत के मुखिया राजेंद्र पांडेय उर्फ जितेंद्र पांडेय ने द्वारा फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया राजेंद्र पांडे ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी खिलाड़ियों से परिचय कर उनका अभिवादन किया एवं किक मारकर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद टूर्नामेंट का पहला मुकाबला तरहसी के बेदानी खुर्द बनाम सतबरवा की टीम के बीच खेला गया, कार्यक्रम के संबोधन में मुखिया राजेंद्र पांडे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को निखारने हेतु यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹12,000, एवं उपविजेता को ₹8,000 तथा तृतीय विजेता को ₹1,500 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। आयोजन को सफल बनाने हेतु टूर्नामेंट समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य सविता सिंह अलावे सत्येंद्र सिंह ज्ञानी सिंह मोबिन आलम अशोक शर्मा पिंटू जहांगीर आलम नागमणि सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।