संत मरियम विद्यालय के पांच चैनित कराटेदार इन्डो- नेपाल कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेगे

0
dceab7e2-653e-451d-bf1c-12d7a601632d

संत मरियम विद्यालय के पांच चैनित कराटेदार इन्डो- नेपाल कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेगे

संत मरियम विद्यालय के पांच चयनित कराटेकार 22 और 23 फरवरी को काठमांडू नेपाल में आयोजित इन्डो- नेपाल कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेगे । जिनका नाम इस प्रकार है- आनंद कुमार, शिवदयाल सिंह, अयाना सिद्दीकी, उज्जवल राज और आदित्य उरांव । इसके अलावा पलामू मिक्सड मार्शल- आर्टस टाइगर्स अकादमी के रविनयन कुमार का भी नाम चयनित हैं । यह चैंपियनशिप नेपाल शोतोकान कराटे-डू एशोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स हॉल में किया जा रहा है ।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव जी ने नेपाल में आयोजित चैंपियनशिप मुकाबले में चयनित कराटेकार को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के कड़ी मेहनत का परिणाम है कि सभी बच्चे फाइट के लिए नेपाल जा रहे हैं । सभी कराटेकार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं । सभी अपने अथक प्रयास से अपने माता-पिता गुरु जन के साथ-साथ अपने समाज और देश का नाम रौशन करें ।
ज्ञात हो कि यह कराटे टीम प्रसिद्ध सिंहान संतोष कुमार के नेतृत्व में 20 फरवरी को नेपाल के लिए रवाना होगी ।
यह जानकारी मुख्य मार्शल आर्ट प्रशिक्षण सिंहान संतोष कुमार ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *