संत मरियम स्कूल में मनाई गई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
संत मरियम स्कूल में मनाई गई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
महात्मा गांधी के दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्राचार्य ने बच्चों को किया प्रेरित
मेदिनीनगर: कजरी स्थित संत मरियम स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य कुमार आदर्श व अन्य शिक्षकों ने महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने महात्मा गांधी के जीवन के कई घटनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि आज गांधी जी का 77वीं पुण्यतिथि है। आज के ही दिन वर्ष 1948 में नाथूराम गोडसे ने बापू की गोली मारकर हत्या की थी। उन्होंने बच्चों को बापू जी की महानता और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिसा के बल पर ही देश को आजादी दिलाई तथा वह हमेशा सत्य और अहिसा के मार्ग पर डटे रहे। उक्त मौके पर शैक्षिक प्रबंधक स्वाधीन पाल, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, निकिता गुप्ता व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
