सांसद के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि ने कराया दोमुहान छठ घाट में पार्किंग का निर्माण

सांसद के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि ने कराया दोमुहान छठ घाट में पार्किंग का निर्माण।

मनिका- मनिका प्रखण्ड क्षेत्र के दोमुहान नदी छठ घाट में चतरा सांसद कालीचरण सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा के द्वारा छठ घाट पार्किंग का निर्माण किया गया। इस मौके पर छोटू राजा ने कहा कि स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को छठ पर्व में आने के दौरान अब किसी भी प्रकार की कठिनाई की सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने इस जनहित कार्य को लेकर सांसद कालीचरण सिंह व सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा को आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अंकित राज उर्फ गोलू,भाजपा मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार, ग्राम प्रधान रजत कुमार, मीडिया प्रभारी पंकज यादव, दोमुहान छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रेमनाथ यादव, श्याम प्रसाद, मनोज यादव, विकास गुप्ता, सुनील प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।

You may have missed