लेस्लीगंज में मारपीट के दौरान हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मारपीट कर हत्या का आरोपी गया जेल
संवाददाता नीलांबर पीतांबरपपुर

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजोगाड़ी अखौरी पतरा निवासी अनिल मिश्रा के हत्या के आरोपी टुनटुन मिश्रा उम्र करीब 26वर्ष पिता रामप्रवेश मिश्रा ग्राम राजेगाड़ी अखौरी पतरा थाना लेस्लीगंज को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया।मौके पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि बीते सप्ताह टुनटुन मिश्रा एवं अनिल मिश्रा ग्राम राजोगाड़ी अखौरी पतरा थाना लेस्लीगंज के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुआ था जिसमें अनिल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया था।प्राथमिक उपचार के बाद MMCH मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया था।जिसके बाद इलाज के दौरान अनिल मिश्रा की मौत हो गई थी।दिनांक 16/10/2025 के कांड के वादनी मीणा देवी उम्र 36 वर्ष पति अनिल मिश्रा ग्राम राजोगाड़ी अखौरी पतरा थाना लेस्लीगंज जिला पलामू के फर्दबयान के आधार पर लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 142/2025 दिनांक 16/8/2025 धारा 103(1)3(5) BNS के तहत टुनटुन मिश्रा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।