साहिबगंज में युवक का शव बरामद
साहिबगंज के जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवगंज श्री रामचौकी तुरी टोला में सोमवार की सुबह एक युवक का शव कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान रोशन तूरी के रूप में हुई है, जो गांव का ही निवासी था।
ग्रामीणों ने देखा शव
सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने कुएं में शव को देखा। खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना पाकर जीरवाबाड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत कैसे हुई।

