सड़क नहीं होने पर गर्भवती महिला को 2 किमी खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण, बेटे को दिया जन्म
झारखंड में सड़क की बदहाल व्यवस्था का एक और मामला सामने आया है। यहां सड़क नहीं होने के कारण एक गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने करीब 2 किलोमीटर तक खटिया पर ढोकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद ग्रामीणों ने खटिया की मदद से उसे पैदल रास्ते से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां महिला ने एक बेटे को जन्म दिया।
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी होती है।

