सड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों से मिली जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम

गढ़वा :–विगत 29-4-2026 को मझिआंव थाना स्थित ग्राम –
बकोइया के पास घटित घटना के आलोक में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोज प्रसाद एवम सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की दो सदस्यों की पीएलवी की टीम के द्वारा ग्राम – खजूरी निवासी मृतक रितेश कुमार पिता- शिवपूजन राम के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात किया। मृतक रितेश कुमार और उनके रिश्तेदार विकास कुमार, योगेंद्र कुमार पिता – बिहारी राम ग्राम- पूर्णाडीह थाना- नौहट्टा ,बिहार निवासी हैदरनगर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से वैवाहिक कार्यक्रम उपरांत अपने मोटर साइकिल से घर को लौट रहे थे उसी क्रम में ग्राम बकोइया के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से उनका मोटर साइकिल एक पेड़ से जा टकराई जिससे रितेश कुमार और योगेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और विकास कुमार घायल हो गए। पीएलवी की टीम के द्वारा मृतक के परिजनो को सांत्वना दी और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया एवं आवश्यक कागजात बनवाने हेतु दिशा निर्देश दिया जिससे मृतक के परिजनो पीड़ित मुआवजा राशि प्राप्त हो सके। इस दौरे में पीएलवी सुधीर कुमार चौबे सहित गांव के समाज सेवी भरत मेहता, अखिलेश राम उपस्थित थे।