रविवार शाम 6:00 बजे होगा जैरी लैंड का उद्घाटनl

0

रविवार शाम 6:00 बजे होगा जैरी लैंड का उद्घाटनl

बच्चों को शानदार एक और तोहफा l

कल शाम बच्चों को जैरी लैंड के रूप में शहर को एक और उपहार प्रथम महापौर Aruna शंकर द्वारा दिया जाएगा जिसका निर्माण गांधी उद्यान में किया जा चुका है l जानकारी साझा करते हुए मैसूर की कंपनी जिसके देखरेख में जैरी लैंड का काम किया गया है के मालिक सुनील जी ने बताया की बड़े शहरों की तर्ज पर मेरी कंपनी द्वारा झारखंड का तीसरा एक प्लेटफार्म के नीचे बेहतरीन गेम जोन बनाया गया है l इससे पूर्व रांची एवं टाटा के मॉल में संचालित है l यहां 7 D पिक्चर ,भूत बंगला, बंपर कार, बुल फाइट बच्चों को अपनी और आकर्षित करेगा l इस गेम्स जॉन को लगाने वाले कंपनी के मालिक सुनील जी ने बताया मुझे खुशी है कि यहां के लोग काफी अच्छे एवं उत्साही है खासकर यहां की प्रथम महापौर श्रीमती Aruna शंकर ने मुझे हर रूप से सुझाव एवं सहयोग करती रही l मुझे विश्वास है हमारी कंपनी द्वारा लगाया गया गेम जोन बच्चों को पसंद आएगा l इस गेम जोन की एक और खूबी है हर गेम्स को बच्चे एवं बड़े सारे लोग इंजॉय कर पाएंगे l फ्रेंड्स ग्रुप जिन्होंने इस पूरे प्रोजेक्ट में अपना निजी पैसा लगाया है के व्यवस्थापक आलोक माथुर ने बताया इस प्रोजेक्ट में लगभग 90 लाख रुपया लगे हैं जिसका उद्घाटन माननीय नगर आयुक्त एवं प्रथम महापौर कल शाम 6:00 करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed