रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल सत्र 2025-26 के अध्यक्ष बने हरिंदर सिंह मोंगिया, सचिव अनित खंडेलवाल

गिरिडीह:- रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल क्लब का 12वां स्थापना दिवस होटल अशोका इंटरनेशनल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे अध्यक्ष के रूप में हरिंदर मोंगिया व सचिव के रूप में अंनित खंडेलवाल का चयन किया गया।
इस अवसर पर क्लब में नये नेतृत्व का स्वागत किया गया तथा सामाजिक परियोजनाओं की जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि के रूप में डीजीई रोटेरियन अनु नारंग तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर एजी ज़ोन-8 रोटेरियन डॉक्टर आज़ाद समारोह में शामिल हुए। पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ गौरीसरिया ने क्लब कॉलर अध्यक्ष हरिंदर सिंह मोंगिया को सौंपकर नये नेतृत्व को शुभकामना दी। अध्यक्ष हरिंदर मोंगिया व सचिव अंनित खंडेलवाल ने अपने संबोधन में सामाजिक जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहरायी और रोटरी वर्ष 2025-26 के विजन का अनावरण किया।

मौके पर डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया, सतविंदर सिंह सलूजा, मुकेश जालान, चरणजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, वैभव शाहबादी, डॉ सुमन कुमार, अमित अग्रवाल, अभिषेक बगेड़िया, स्वाति बगेड़िया, विजय सिंह आदि उपस्थित थे।