पलामू- मेदिनीनगर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय के नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय परिसर में
स्वच्छता अभियान चलाया। पीडीजे ने साफ सफाई का निरीक्षण किया । उन्होंने न्यायालय प्रकोष्ठ कार्यालय, शौचालय, जल निकासी, नाली की व्यवस्था आदि को देखा व कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि जिस तरह लोग अपने अपने घर की साफ सफाई रखते हैं वैसे ही न्यायालय परिसर को साफ- सफाई रखने की जरूरत है ।जहां-तहां गंदगी ना फैलाएं ।न्यायालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर व सुसज्जित रखने में सभी का योगदान आवश्यक है। कहा कि बरसात के मौसम में गंदगियों से बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है । ऐसे में बरसात में विशेष सफाई रखने की जरूरत है। यह सभी का दायित्व है कि अपने-अपने स्थान को स्वच्छ, सुंदर व सुवस्थित रखें। उन्होंने सफाई अभियान का नेतृत्व कर लोगों को स्वच्छता के प्रति संदेश दिया। इसी के तहत पूरे सिविल कोर्ट परिसर की साफ- सफाई की गई व कूड़ा- कचरा हटाया गया। कमल पुष्प वाटिका की भी साफ सफाई की गई। मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, डीजे प्रथम अखिलेश कुमार, डीजे द्वितीय प्रतीक चतुर्वेदी, डीजे चतुर्थ पवन कुमार, डीजे छह राजकुमार मिश्रा, डीजे अष्टम आयशा खान, डीजे पंचम स्वेता ढींगरा, डीजे नवम आभाष कुमार, सीजेएम मनोरंजन कुमार, एसीजेएम सुशीला सोरेंग, जेएम रवि शंकर पांडेय, निशिकांत, एसके गौतम, सोनम बिश्नोई, रेलवे जेएम प्रज्ञेश निगम समेत डीएलएसए के कार्यालय प्रधान संजीव कुमार सिंह, कर्मी अमित विश्वकर्मा, सोनू चौधरी, नीतीश कुमार, ओम प्रकाश, अनीश व परवीन शामिल थे।

