पलमू- हर घर तिरंगा अभियान कार्यशाला।

पलामू- बीसफुटा स्थित भाजपा जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान कार्यशाला संपन्न हुई।
मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में तिरंगा यात्रा के प्रदेश संयोजक सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिह ने कहा कि लोगों में राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति की भावना को प्रेरित करने के लिए पार्टी द्वारा देश स्तर पर हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जाना है। इसी को लेकर जिला से प्रखंड स्तर तक हर घर तिरंगा अभियान कार्यशाला किया जा रहा है। आज जिला मुख्यालय में कार्यशाला संपन्न हुआ है और 4 5 6 अगस्त तक सभी मंडलों में कार्यशाला किया जाएगा। इसके बाद शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर हर घर तिरंगा लगाने एवं वीर शहीदों के पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की पूरी जानकारी आम लोगों के बीच कार्यकर्ताओं द्वारा साझा किया जाएगा। ग्राम एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ता पैदल हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ लोगों में देशभक्ति कजन जागरण करेंगे। प्रखंड मुख्यालय मे 10 से 14 अगस्त तक मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकालकर मुख्य चौक चौराहों पर भी तिरंगा लगाने का कार्य करेंगे।श्री सिंह ने कहा की 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के स्मारकों पर माल्याअर्पण पुष्पांजलि एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों एवं संस्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा लहराया जाए। 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका दिवस पर एक कार्यशाला का भी आयोजन होगा।
जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि अगस्त के इस पहले पखवाड़े में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है और इसे सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों के प्रभारी एवं संयोजक सह संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं।
कार्यशाला में अविनाश वर्मा दुर्गा जौहरी विपिन सिंह विजयानंद पाठक नरेंद्र पांडे एवं रूपा सिंह ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ज्योति पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम में विभाकर नारायण पांडे मंगल सिंह अजय तिवारी रविंद्र सिंह शिवकुमार मिश्रा अभिमन्यु तिवारी रामचंद्र यादव सोमेश सिंह अविनाश सिंहा ओमप्रकाश पप्पू विपुल गुप्ता सुनील पासवान प्रियरंजन कुमार विजय कुशवाहा आले हसन सरवन गुप्ता जवाहर चंद्रवंशी अमरेश तिवारी जितेंद्र तिवारी विजय शर्मा राकेश पांडे संजय सिंह विजय प्रजापति अजय गुप्ता महादेव यादव दीपक सिंह प्रधान सक्सेना जितेंद्र तिवारी अभय सिंह अरुण सिंह गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता विकेश तिवारी श्याम जी कुमार विजय पाठक चंचल यादव अनुज चंद्रवंशी आनंद कुमार निवेदन अग्रवाल मनीष बर्मन पिंकू सिंह प्रिया सिंह अंजली सिंह शमशेर पासवान मोहम्मद अली राजीव खान नसरुद्दीन अंसारी अजहरुद्दीन अंसारी अहमद राज अशफाक अंसारी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।