रोजगार मेला में रोजगार मिले लोगों को संस्था के सचिव ने दिया ट्रेनिंग

रोजगार मेला में रोजगार मिले लोगों को संस्था के सचिव ने दिया ट्रेनिंग
बेटी को बोझ ना समझे अगर वैसा है तो संस्था से संपर्क करें संस्था उठाएगी बेटी की पूरा जिम्मेदारी
फोटो गढ़वा ट्रेनिंग देते संस्था के सचिव विकास कुमार माली व अन्य
गढ़वा कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के द्वारा विगत कुछ दिन पूर्व नियोजन विभाग के द्वारा कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था का बहाली पलामू प्रमंडल स्तर पर निकल गया। जिसमें गढ़वा पलामू सहित अन्य जिला के लोगों को कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था में नियोजन कार्यालय के द्वारा बहाली निकाला गया था। पलामू में लगे रोजगार मेला के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 30 अक्टूबर को 74 युवक युवती के बीच ऑफर लेटर दिया गया था। जॉइनिंग के बाद सोमवार को कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी कार्यालय गढ़वा में बहाली लेटर मिले हुए लोगों को संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने सभी को ट्रेनिंग दिया। इस दौरान उन्होंने संस्था के लक्ष्य एवं उद्देश्यों के बारे में जानकारी दिया। जानकारी देते हुए संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह दहेज प्रथा भ्रूण हत्या जैसे कुर्तियां को दूर करना है। जिसे लेकर संस्था जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था में जुड़े लोगों को तन मन से कार्य करने की जरूरत है। अगर तन मन से हमारे कार्यकर्ता कार्य करेंगे तो आने वाले समय में दहेज प्रथा भ्रूण हत्या बाल विवाह जैसे कुर्ती को दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक अभी भी लोग दहेज और बेटी होने का बोझ समझते हैं। वैसे लोग बेटी होने का बोझ ना समझे। अगर किसी को बेटी होने का बोझ लग रहा तो कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। जिसके बाद वैसे बेटी का पढ़ाई लिखाई से लेकर विवाह तक का जिम्मा संस्था उठेगी। इस अवसर पर सहायक सचिव राजेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष उषा कुमारी सहित विभिन्न प्रखंड के काउंसलर व पदाधिकारी थे।