रक्षाबंधन पर संत मरियम आवासीय विद्यालय में दिखा भाई-बहन के स्नेह का रंग

रक्षाबंधन पर संत मरियम आवासीय विद्यालय में दिखा भाई-बहन के स्नेह का रंग

रिश्तों में प्रेम और विश्वास की डोर मजबूत करता है रक्षाबंधन: चेयरमैन अविनाश देव

मेदिनीनगर। संत मरियम आवासीय विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास की खूबसूरत झलक देखने को मिली। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं छात्रों ने भी बहनों के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि रक्षाबंधन महज राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। ऐसे पर्व विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं और इनके माध्यम से बच्चों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सम्मान की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया। ईशा कोरियोग्राफर के निर्देशन में निखत की टीम ने भाइयों के स्वागत में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य कुमार आदर्श, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव समेत छात्रावास परिसर के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।