रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, 3 दिन मुफ्त बस यात्रा

उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक निशुल्क यात्रा की घोषणा की है। महिला यात्री अपने साथ एक सहयोगी को भी मुफ्त यात्रा करा सकेंगी। एक से अधिक सहयोगी होने पर अतिरिक्त व्यक्ति को पूरा किराया देना होगा।

सीएम योगी ने अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नगर विकास विभाग की 900 से अधिक बसों में भी मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की जाएगी। मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।