रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता हेतु बरियातू रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

आज दिनांक 06.11.2025 दिन गुरुवार को परिवहन विभाग झारखंड सरकार के आदेशानुसार पूरे झारखंड में दिनांक 03.11.2025 से 09.11.2025
तक चलने वाले सप्ताहित जागरूकता कार्यक्रम के तहत सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आज बरियातू रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सड़क सुरक्षा अभियंता गौरव कुमार, तकनीकी सहायक अभय कुमार जी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर स्कूल के प्राचार्या सुतापा भट्टाचार्य, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी एवं नटराज योग संस्थान के निदेशक आर्य प्रहलाद भगत जी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस सेमिनार में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट और सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तथा नाबालिगो द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणाम और सड़क दुर्घटनाओं में मानवीय संवेदनाएं बनाए रखने पर विशेष जोर भी दिया गया। साथ ही साथ 18 वर्ष के कम आयु के विद्यार्थियों को वाहन चलाना दंडनीय अपराध भी बताया गया। इसके लिए उन्हें एवं उनके अभिभावकों को भी नियम कि अवेहलना करने के लिए आर्थिक दंड के साथ कारावास का भी प्रावधान है।

सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के लिए अपने घर, पड़ोस, और समाज के हर लोगों को जागरूकता करने का सकारात्मक संदेश दिया।जीवन अनमोल है, अगर सड़क पर दुर्घटना हुई
हो, तो रील न बनाएं। मानवता को ध्यान में रखकर तुरंत मददगार बनकर हादसे के शिकार व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाएं और एक नेक नागरिक का परिचय दे।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के लिए पुस्तिका भी दी गई।

आज के इस सेमिनार को सफल बनाने में विद्यालय के मो आमिर सोहेल, स्वेता परिदा, अंकिता चौरसिया समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं सहित सैकड़ों विद्यार्थी गण मौजूद थे।