रेहला में छठ की खुशियां मातम में बदलीं, बाइक हादसे में तीन बहनों के इकलौते भाई कृष्णा की मौत, दो घायल

सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट
दिनांक – 16/111/2026 छठ की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत

तीन बेटियों के बाद जन्मा था कृष्णा, बाइक पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल

                                                                                                 एंकर - रेहला (पलामू)। छठ पर्व की तैयारियों के बीच एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। तीन बेटियों के बाद जन्मे अजय पाल के इकलौते बेटे कृष्णा पाल (नाम उपलब्ध) की रविवार को बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा कला गांव के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे हुई। मृतक उंटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा जरही टोला निवासी अजय पाल का पुत्र था। वह अपनी मां के साथ छठ मनाने ननिहाल आया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, कृष्णा अपने ममेरे और मौसेरे भाई के साथ एक बाइक से छठ पूजा का सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

ओडिशा में मजदूरी करते हैं पिता

कृष्णा तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसके पिता अजय पाल ओडिशा में मजदूरी करते हैं। इस बार भी वह छठ पर घर नहीं आ सके। इधर, मां ननिहाल में छठ पूजा की तैयारी कर रही थी। इसी बीच बेटे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छठ पर्व के दौरान हुए इस हादसे से मुरमा कला गांव में शोक का माहौल है।