संगवरिया में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, खूंटी जिले का नाम बदलकर बिरसा मुंडा जिला करने की उठी मांग
सामाजिक परिवर्तन केंद्र की ओर से रविवार को शहीद नीलांबर-पीतांबर चौक संगवरिया में धरती आबा अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।समारोह में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष एवं बामसेफ के स्टेट को-ऑर्डिनेटर रघुराई राम ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर रघुराई राम ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया और अपनी धरती अपना राज यानी स्थानीय स्वशासन की परिकल्पना की। उन्हीं के संघर्ष से सीएनटी एक्ट लागू हुआ तब जाकर आदिवासी-मूलवासी जमीन सुरुक्षित हुआ हैं।उन्होंने जयंती के मौके पर झारखंड सरकार से खूंटी जिले में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा के नाम से खूंटी जिला को बिरसा मुंडा जिला के नाम से करने की मांग किया। इस अवसर पर शिक्षक हरदुल राम बसपा के जिला कोसाडिया चंद्रिका सिंह खरवार फॉरेस्ट गार्ड विनय कुमार सिंह जेएसएलपीएस के प्रखंड कोऑर्डिनेटर मटूकी सिंह शिक्षक सुभाष कुमार मनोज कुमार सुरेंद्र राम गणेश राम अध्यक्ष चंदेश्वर सिंह जोगिंदर सिंह हरे राम शाह रविंद्र शाह मिथिलेश चंद्रवंशी रविंद्र पासवान इंद्रदेव राम सहितअनेकों लोग उपस्थित थे।

