पिंडरा छठ घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, समाजसेवी आशीष सिन्हा ने किया उद्घाटन

समाज सेवी आशीष सिन्हा मुख्य आतिथ्य पिंडरा मे छठ पूजा का सांस्कृतिक कार्यक्रम किया उद्घाटन*

सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के घुटुवा पंचायत अंतर्गत पिंडरा स्थित शिव मंदिर छठ घाट पर देर रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। छठ पूजा के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी आशीष कुमार सिन्हा पहुंचे। उन्होंने फिता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया और समिति के सदस्यों को हौसला बढ़ाया।

आशीष सिन्हा ने अपने सहयोगियों के साथ समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है। आदिकाल से ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समाज को जोड़ती रही हैं। छठ महापर्व की महिमा अपरम्पार है। भगवान भास्कर सभी का कल्याण करें।

इस अवसर पर युवा नेता प्रवेश यादव, अशर्फी यादव, धीरज कुमार सिंह, मुकेश कुमार यादव, उपेन्द्र उरांव तथा समिति के रवीन्द्र यादव, अर्पित यादव, अरविंद यादव, मनीष यादव, बबलु ठाकुर, कुंज बिहारी ठाकुर, नारायण यादव, संदीप यादव, रविंद्र कुमार, छोटु यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बाहर से आए कलाकारों ने एक से एक मनमोहक गाने प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सफल संचालन रवींद्र कुमार यादव ने किया।

समाज सेवी आशीष सिन्हा के मार्गदर्शन और उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।