राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल, ब्रज मोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है. सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया। ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया. डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

