राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा द्वारा डंडा प्रखंड कमेटी का विस्तार

0
9ba3e804-947a-4d1f-aa0f-3c4b514b2b6d

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गढ़वा जिला द्वारा डंडा प्रखंड कमेटी विस्तार किया गया
डंडा प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी सचिन पंकज कुमार साव उपाध्यक्ष अमलेश चौधरी,प्रमोद चौधरी कोषाध्यक्ष विक्रम चौधरी मीडिया प्रभारी विकास मेहता,रोहित चौधरी प्रवक्ता संतोष चौधरी प्रखंड सयोजक अनिल चौधरी को बनाया गया
मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के गढ़वा जिला संयोजक मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि देश के समस्त आर्थिक क गतिविधियों यथा सेना के उच्च पदों, सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति, सड़क भवन निर्माण के ठेकों में, सप्लाई, डीलरशिप मानिंग, उत्पाद विभाग, आउटसोर्सिंग और – परिवहन पार्किंग मीडिया यूनिवर्सिटी लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद आदि में जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी चाहिए
सनी चंद्रवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवंशी सेना के बताया कि आज की स्थिति में ओबीसी समाज की हकदारी हर क्षेत्र में जरूरी है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो खेल का क्षेत्र हो ओबीसी के लोग हर जगह आगे आए और बढ़ चढ़कर हर क्षेत्र में हिस्सा लें
युवा यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सोनू यादव ने बताया कि ओबीसी को बिहार में 30 % आरक्षण है लेकिन झारखंड में मात्र 14 % आरक्षण है हमें झारखंड में जनसंख्या के अनुसार आरक्षण चाहिए
कार्यक्रम का संचालक शुभम गुप्ता ने बताया कि राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति का -आरक्षण आबादी के अनुपात में 10 प्रतित व 26 प्रतिशत है। वहीं अगड़ी जातियों को भी आरक्षण अपनी आबादी से ज्यादा 10 प्रतिशत दिया गया है। ऐसे में झारखंड में ओबीसी की आबादी 52 प्रतिश है मगर इन्हें आरक्षण मात्र 14 प्रतिशत ही दिया जा रहा है। जो इस समाज के साथ सरासर अन्याय है
👉 मौके पर उपस्थित शुभम केसरी,दिनेश चौधरी जयनाथ चौधरी सत्येंद्र चौधरी लव चौधरी दीनानाथ चौधरी विक्रम चौधरी अमलेश चौधरी राहुल गुप्ता अर्जुन चौधरी सतीश चौधरी पंकज साहू रविकांत साह,संतोष चौधरी,बबलू चौधरी आदि लोग थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *