रांची में पढ़ाई कर रहा हरिहरगंज का 16 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
रांची में पढ़ाई कर रहा हरिहरगंज का 16 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
हरिहरगंज। प्रखंड क्षेत्र के पंडरिया गांव निवासी 16 वर्षीय प्रिंस कुमार के रांची से लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार पिछले चार-पांच महीने से रांची के रातू रोड इलाके में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे उनके लापता होने की सूचना को लेकर प्राथमिकता दर्ज कराई गई है। लापता होने की खबर मिलते ही परिजन और परिचित उनकी तलाश में जुट गए हैं। हालांकि, अब तक प्रिंस कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को प्रिंस कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देते हैं, तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।
संपर्क नंबर: 90820 61624
परिजनों ने उम्मीद जताई है कि लोगों की मदद से जल्द ही प्रिंस कुमार का पता लगाया जा सकेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट : मनोज कुमार गुप्ता, हरिहरगंज

