रांची के हर वार्ड में जरूरत के अनुसार बनेगा वेंडर मार्केट, सीएम ने दिए निर्देश

रांची के हर वार्ड में जरूरत के अनुसार बनेगा वेंडर मार्केट, सीएम ने दिए निर्देश

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहर के प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार वेंडर मार्केट विकसित करने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य फुटपाथी दुकानदारों को व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराना और शहर में सड़क जाम की समस्या को कम करना है।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई करने, बसों के लिए रूट और समय-सारणी तैयार करने तथा अनावश्यक सड़क कट को बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षित टर्निंग की व्यवस्था के साथ फ्लाईओवर, पार्क, चौराहों, ट्रैफिक व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। इसके अलावा बिजली और टेलीकॉम के तारों को व्यवस्थित करने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

You may have missed