रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में NSS का 56वां स्थापना दिवस, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) के 56वें ​​स्थापना दिवस रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में, NSS यूनिट I और II के द्वारा आयोजित किया गया।वॉलंटियर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। प्राचार्य डॉ कृष्णानन्द शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए छात्रों से अपने समाज और राष्ट्र के लिए ईमानदारी से समर्पित रहने का संदेश दिया। NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना है।डॉ अनुज कुमार ने कहा कि NSS में भाग लेने से बौद्धिक, मानसिक, सामाजिक और व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है। प्रोग्राम ऑफिसर प्रो नम्रता तिर्की ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।NSS वॉलंटियर्स दीपा और रिया, जो पहले NIC कैंप में शामिल हो चुकी थीं, ने अपने अनुभव साझा किए और छात्रों को NSS से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वॉलंटियर्स खुशी और शाहीन ने NSS की स्थापना, इसके ऐतिहासिक बैकग्राउंड और NSS के मोटो (ध्येय वाक्य) के बारे में भाषण दिया। रिया, सच्ची और रचना ने कविता पाठ किया, कायनात ने डांस परफॉर्मेंस दी और छात्रा कशिश ने मंच संचालन किया।इस मौके पर डॉ. दीपिका कुमारी और डॉ. छाया तिवारी,डॉ ज्योति चौधरी,चिंता महेंद्र तथा शिक्षक और छात्राएं मौजूद थीं।