रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरिडीह में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती मनाई गई

रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरिडीह में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती मनाई गई।

रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरिडीह में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन NSS यूनिट 1और 2 तथा NCC के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पार्पण कर किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ के. एन. शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी युवाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर,और आध्यात्मिक रूप से जागरूक करना चाहते थे। उन्होंनेकहा कि छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी अनुशासन, सेवा, और शिक्षा ही देश के विकास की प्रमुख आधार है। कार्यक्रम में NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ संजीव कुमार सिन्हा, प्रो नम्रता तिर्की और NCC सीटीओ डॉ पूनम प्रभा मुंडू , डॉ आतिश रंजन प्रो. दीपिका कुमारी,डॉ मनीषा रतन होरो चिंता देवी,प्रतिमा देवी, तथा छात्राएं उपस्थित थे।